ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यव्यापार
Himachal Update:- भाजपा कार्यकर्ताओं आक्रोश रैली निकालते हुए ने जम कर की नारेबाजी।
सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी के नारे लगाए।

कांगड़ा।
हाल ही में जसवां परागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जन आक्रोश रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो एसडीएम कार्यालय बंद करने के विरोध में सुक्खू जीजा मनदा नी, सोरेयां दी सुनदा नी के नारे लगाए।
बताया जा रहा है कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले दो एसडीएम कार्यालय बंद कर दिए थे। इस बीच बंद किए गए दोनों एसडीएम कार्यालय जिला कांगड़ा में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में रक्कड़ और कोटला बेहड़ में खोले जाने थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन्हें डिनोटिफाई कर दिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब तक भाजपा सरकार में खोले गए या अधिसूचित किए गए विभिन्न विभागों के 524 कार्यालयों को बंद कर चुकी है।



