अपराधब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Himachal Update:- JOA-IT 965: आरोपी महिला कर्मचारी के घर से 4 लाख कैश बरामद।

महिला कर्मचारी समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार।

विजिलेंस की टीम ने जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर बेचने के अरोप में गिरफ्तार की गई कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मचारी के घर से विजिलेंस ने चार लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इसके अलावा विजिलेंस ने आरोपी महिला के घर कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इतना ही नहीं, विजिलेंस ने महिला के घर से कई साक्षय भी बरामद किए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी महिला कर्मचारी के घर से मिली नकदी कहीं पेपर बेचने की तो नहीं थी। जेओए आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस की जांच अभी और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इसके अलावा र्कमचारी चयन आयोग के अन्य अधिकारी भी विजिलेंस जांच के दायरे में आ सकते हैं। विजिलेंस पता लगा रही है कि आरोपी महिला के घर से चार लाख रुपए किसके थे और किसने महिला का यह राशि दी। विजिलेंस की पूछताछ में पेपर लीक मामले से जुड़े और भी कई खुलासे हो सकते हैं। गौर हो कि विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर बेचने के अरोप में कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मचारी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें विजिलेंस की टीम ने महिला कर्मचारी के बेटे और एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विजिलेंस ने तीन अभ्यर्थियों को भी पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि अरोपी चार से पांच लाख रुपए में पेपर बेचते थे। पेपर लीक करने के नेटवर्क में महिलाकर्मचारी का बेटा ऐजेंटों के माध्यम से अभ्यर्थियों को सोलव किया हुआ पपेर दिखाने के लिए पैसे की मांग करता था। इसके बाद अभ्यर्थियों को पेपर दिखाने के लिए महिला कर्मचारी के घर बुलाया जाता था

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button