ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Himachal Update:- नौणी में पीएचडी को जल्द करें आवेदन, 19 जनवरी तक करें ऑनलाइन अप्लाई।

डाक्टर यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी एडमिशन का नोटिस जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के नौणी स्थित मुख्य परिसर में औद्यानिकी महाविद्यालय और वानिकी महाविद्यालय और नेरी के औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। औद्यानिकी महाविद्यालय के तहत ऐग्रीबिजनस मैनेजमेंट, कीट विज्ञान, फ्लॉरिकल्चर एवं लैंडस्कैप आर्कीटेकचर , खाद्य प्रौद्योगिकी, फल विज्ञान, मोलिकुइलर बायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सब्ज़ी विज्ञान विषयों में पीएचडी के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस तरह , विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के अंतर्गत कृषि अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेस्ट बायोलोजी और वृक्ष सुधार, वन उत्पादमाइक्रोबायोलॉजी , सिल्विकलचर एवं एग्रोफोरेस्टी , सॉइल साइंस और सांख्यिकी में पीएचडी सीट के लिए आवेदन किया जा सकता है। नेरी महाविद्यालय में कृषि अर्थशास्त्र, फल विज्ञान, प्लांट पैथोलॉजी, सिल्विकलचर एवं एग्रोफोरेस्टी, सॉइल साइंस एवं सब्जी विज्ञान विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2023 है। प्रवेश परीक्षा 22 जनवरी को और पहली काउंसलिंग 28 जनवरी को होगी। सीटों की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर पाई जा सकती है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button