Himachal Update:- चंबा नियमित होने के इंतजार में एसएमसी शिक्षक।
दूरदराज क्षेत्रों में एसएमसी शिक्षक पिछले 12 सालों से कम वेतन पर दे रहे सेवाएं, सरकार से आस।

पीरियड बेसिस स्कूल शिक्षक संघ यानि एसएमसी की चंबा जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में किया गया। इसमें हरीश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सरदार सिंह को महासचिव चुन लिया गया। इसके अलावा राम लोक कोषाध्यक्ष, धर्मेश उपाध्यक्ष, बजर सिंह सह सचिव, विवेक कुमार मुख्य सलाहकार, अनिल कुमार को प्रवक्ता और मनजीत कुमार को मीडिया प्रभारी और ललित कुमार को संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि एसएमसी शिक्षक दूरदराज क्षेत्रों में पिछले करीब 12 सालों से कम वेतन पर सेवाएं देते हुए बेहतरीन परीक्षा परिणाम देे रहे हैं।
मगर अफसोस है कि सरकार ने उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया है, जिससे शिक्षकों के इस वर्ग में काफी निराशा है। लिहाजा शिक्षक संघ नवगठित प्रदेश सरकार से एमएमसी शिक्षकों को नियमित करने की मांग करता है, जिसका भरोसा सरकार खुद अपने चुनावी घोषणा पत्र में दिला चुकी हैा। उन्होंने कहा कहा सरकार अपना वादा पूरा करे और जल्द ही एसएमसी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा दे। अन्यथा संघ सडक़ों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा। इस आम सभा में जिला के विभिन्न खंडों से करीब 50 शिक्षक मौजूद रहे।



