देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING का आयोजन।

कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का किया समाधान।

डॉक्टर खुशहाल शर्मा, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लम्बित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बंधित प्रभारियों से प्राप्त करी गई।

इस बीच बताया गया कि CRIME मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये हैं । CYBER CRIME पर अंकुश व प्रभावी कार्यवाही हेतु अपराधिक कार्यप्रणालियों (MODUS- OPERANDI) का विश्लेषण व बाहरी राज्यों से समन्वय स्थापित करने के समुचित दिशा-निर्देश भी पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा दिए गए हैं । इसके अतिरिक्त मादक द्रव्य एंव मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के कड़े दिशा-निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गये है। आगामी शीतकालीन विधान सभा सत्र को मध्यनजर रखते हुए अध्यक्ष महोदय ने सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं तथा इसके अतिरिक्त नव वर्ष के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों तथा पर्यटकों की सुविधा हेतु कानून व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व शान्ति बनाए रखने हेतु भी उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button