देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- पेपर लीक केस भाजपा का ही स्यापा- सुक्खू।

भाजपा के कार्यकाल में प्रश्नपत्र लीक होते रहे हैं।

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि पेपर लीक मामला पूर्व सरकार का स्यापा है। कांग्रेस सरकार ने समय रहते इस मामले को पकड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में पेपर लीक को लेकर बड़े पैमाने पर चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि हर बार परीक्षा के समय प्रश्रपत्र लीक होने की संभावना रहती है। इस बार 25 दिसंबर को परीक्षा होनी थी और आरोपी समय रहते जाल में फंस गए। उन्होंने कहा कि जो लोग इस गिरोह को चला रहे हैं, उन्होंने यह बात स्वीकार की है कि वे भी ऐसे ही प्रश्रपत्र हल करके भर्ती हुए थे। इससे यह बात साफ हो गई है कि भाजपा के कार्यकाल में प्रश्नपत्र लीक होते रहे हैं। पहली मर्तबा परीक्षा होने से पहले ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के दौरा कोविड संक्रमित नहीं हुए थे, बल्कि भारत जोड़ो यात्रा से लौटने के बाद वह दिल्ली में थे और उन्हें प्रधानमंत्री से मुलाकात करनी थी। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पूर्व तय प्रोटोकोल के अनुसार उनका कोविड परीक्षण हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात थी और उससे पहले देर रात करीब 11 बजे ही उन्हें उनके कोविड संक्रमित होने का पता चला। कोविड प्रोटोकोल के तहत सात दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद वह रविवार को बाहर निकले हैं और अब हिमाचल में जाकर आगे की तैयारियां करेंगे। (एचडीएम)

इंदिरा गांधी ने विकास के पथ पर दौड़ाया भारत
शिमला — मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय पहुंचकर उन्हें नमन किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए, जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button