देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- साइबर क्राइम को लेकर एक्शन प्लान किया तैयार।

शीतकालीन सत्र धर्मशाला को लेकर भी पुलिस ने योजना की तैयार।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस ने एक्शन प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि जिसमें बाहरी राज्यों की पुलिस व साइबर सेल के साथ संपर्क कर ठगी करने वाले शातिरों को पकड़ा जा सके। इस बीच बताया गया नए साल में कानून व ट्रैफिक व्यवस्था बनाने संग शीतकालीन सत्र धर्मशाला को लेकर भी पुलिस ने योजना तैयार की है। इसके अलावा जिला स्तरीय पुलिस विभाग की क्राइम मीटिगं में पेडिगं मामलों को निपटाने के दिशा-निर्देश पुलिस कप्तान की ओर से जारी किए गए हैं। कई मामले वर्षो से अधर में लटके हुए हैं, वहीं शिकायतों पर तुंरत एक्शन किए जाने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को जारी किए गए हैं।

बताया गया कि पिछले कल (सोमवार को) एसपी कार्यालय धर्मशाला के सभागार में जिला पुलिस की वेल्फेयर-कम-क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बीच मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसपी कांगड़ा डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के चलते सभी पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त नव वर्ष के उपलक्ष्य पर होने वाले कार्यक्रमों तथा पर्यटकों की सुविधा हेतु कानून व यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व शांति बनाए रखने हेतु भी उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। साइबर क्राइम पर अंकुश व प्रभावी कार्यवाही हेतु अपराधिक कार्यप्रणालियों का विश्लेषण व बाहरी राज्यों से समन्वय स्थापित करने के समुचित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button