Himachal Update:- डीएवी स्कूल पालमपुर में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह।
मुख्य अतिथि के रूप में गुरवचन सिंह पुलिस उप अधीक्षक पालमपुर उपस्थित रहे।

जिला कांगड़ा के पालमपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक समारोह जूनियर वर्ग धूमधाम से मनाया गया। इस बीच प्राथमिक विभाग के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके यादव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुरवचन सिंह पुलिस उप अधीक्षक पालमपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के स्वागत तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना करते हुए बच्चों ने सबका मन मोह लिया । इस बीच विद्यालय के प्राथमिक विभाग के 700 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य प्रस्तुत किए। बिरंगी पोशाकों में अनेक लूंगी नृत्य, गरबा, बॉलीवुड, कश्मीरी, हरियाणवी तथा राजस्थानी प्राचीन गीतों पर नृत्य करते नन्हे-मुन्नों ने सबका मन मोह लिया ।
बताया जा रहा है कि अंत में पंजाबी गिद्दा करके बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया तथा बच्चों की प्रशंसा की और उत्साह बढ़ाया। बताया गया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरवचन सिंह उप पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के छात्र छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चो की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम व खेलकूद के लिए समय निकालने को कहा तथा बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रहने तथा यातायात के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के माता पिता से आग्रह किया कि वे बच्चो के साथ अधिक समय व्यतीत करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके यादव ने मुख्य अतिथि व सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया ।



