अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- कर्मचारी चयन आयोग की ढाई हजार भर्तियां लटकी।

79 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 1,647 पद भरने को आयोग ने अक्तूबर में ऑनलाइन आवेदन मांगे।

हाल ही में पैसे लेकर जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने का मामला गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की कार्यप्रणाली को निलंबित करने और विभिन्न भर्तियों की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। बताया गया कि सरकार के इन आदेशों से आयोग के माध्यम से आगामी दिनों में ढाई हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियां लटक गई हैं। 79 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 1,647 पद भरने को आयोग ने अक्तूबर में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनकी छंटनी प्रक्रिया के बाद लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होना है। 28, 29 दिसंबर और एक जनवरी को छह विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित थीं।

बताया गया कि इनमें लेबोरेटरी सहायक, जोओए आईटी, एलडीआर क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट शामिल हैं। साथ ही आठ अन्य पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाएं हो चुकी हैं, उनकी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। बताया गया कि कइयों के अंतिम परिणाम घोषित होने हैं, लेकिन ये भर्तियों सरकार के आगामी आदेशों तक लटक गई हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button