Himachal Update:- बिना कोचिंग आईआईटी में सिलेक्ट अंशुल को सम्मानित करेगा अवर ऑन स्कूल।
अंशुल को आईआईटी में कंप्यूटर साइंस और सिविल ट्रेड भी मिल रहा।

शाहपुर।
बिना कोचिंग आईआईटी के लिए सिलेक्ट हुए होनहार छात्र अंशुल को अवर ऑन स्कूल प्रबंधन सम्मानित करेगा। बताया जा रहा है कि रैत के रहने वाले अंशुल अवर ऑन स्कूल के छात्र रहे हैं। इस बीच स्कूल की प्रधानाचार्या डा नीना अवस्थी ने बताया कि अवर ऑन इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी अंशुल पुत्र देवराज ने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की है। इससे स्कूल व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। बताया गया कि अंंशुल उन सभी छात्रों के लिए रोल मॉडल बन गया है, जो उच्च शिक्षा का सपना संजोए हैं।
साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ नीना अवस्थी ने बताया कि अंशुल आईआईटी रोपड़ में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंशुल वहां भी सफलता के झंडे गाडक़र पूरे शाहपुर व कांगड़ा जिला का नाम रोशन करेगा। उन्होंने बताया कि अंशुल को आईआईटी में कंप्यूटर साइंस और सिविल ट्रेड भी मिल रहा था लेकिन उसने अपनी इच्छा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को चुना। युवाओं के लिए रोड माडल बने अंशुल को प्रबंधन सम्मानित करेगा।



