ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- मुख्यमंत्री व उनके परिवार पर टिप्पणी करने का भोरंज में विरोध।

कांग्रेस ने फूंका पुतला।

पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में जसवान परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री व उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बेच इसके विरोध में मंगलवार को भोरंज में कांग्रेस युवा मोर्चा नेताओं ने युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश गोल्डी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मिलकर बस्सी चौक पर धरना प्रदर्शन किया व पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तथा उनकी धर्मपत्नी पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध किया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि एक रैली के दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अत्यधिक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके परिवार के सदस्यों विशेष रूप से उनकी पत्नी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद पर हैं। बिक्रम ठाकुर को इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बोलकर परिवार के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर दिखाया जा चुका है। मुख्यमंत्री के खिलाफ हैं और विशेष रूप से उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक निंदनीय हैं। यह पूर्व मंत्री के पूरे हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। कांग्रेस नेता राकेश गोल्डी ने कहा कि पूर्व मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवा प्रागपुर में एक विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन करना एक अलग बात है लेकिन उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इस तरह की बातें उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वह वहां के चुने हुए विधायक हैं और उन्हें यदि समझाना पड़ेगी किस तरह की भाषा का प्रयोग किया जाता है तो यह निश्चित तौर पर चिंताजनक है। इस मौके पर पपलाह पँचायत प्रधान अंकुश सैणी, गरसाहड़ के उपप्रधान विकास शर्मा, तिलक राज, विक्की इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button