Himachal Update:- मंडी में साधारण बैठक टाउन हॉल के सभागार में की आयोजित।
शहर में आ रही समस्याओं को ताल मेल बिठा के उनका निवारण करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

नगर निगम मंडी में साधारण बैठक टाउन हॉल के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सदर विधायक अनिल शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विशेष रूप से भाग लिया। साथ ही जल शक्ति विभाग,उद्योग विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में नगर निगम के पार्षदों को आ रही विभिन्न विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया गया और शहर में आ रही समस्याओं को ताल मेल बिठा के उनका निवारण करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द हल करने के लिए दोनों विधायकों द्वारा कहा गया।आगामी आने वाले समय में और क्या बेहतर किया जा सकता है उसको लेकर पार्षदों द्वारा सुझाव भी साझा किए गए। इस बैठक में नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल,उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट,पार्षद सुमन ठाकुर,अलकनंदा हांडा,योगराज योग,सोमेश उपाध्याय,हरदीप सिंह राजा,वीरेंद्र आर्य,राजेंद्र मोहन,माधुरी कपूर, कृष्ण भानु,अंजय कुमारी,प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



