Himachal Update:- कुनिहार में दो गाड़ियों की भिड़ंत ,पति पत्नी जख्मी ,शिमला रैफर।
प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रैफर कर दिया गया।

कुनिहार।
हाल ही में थाना कुनिहार के अंतर्गत एक गाड़ी व पिकअप में जोरदार टक्कर से गाड़ी में बैठे पति पत्नी जख्मी हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल कुनिहार में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव मलेठी नवगांव के बयान पर थाना कुनिहार में मामला दर्ज हुआ है जिसमे करमचंद ने कहा है कि वह अपने जीजा सतीश पूरी की गाड़ी लेकर जीजा व बहन सुमन के साथ साई बालेरा जयनगर की तरफ रिस्तेदारी से कुनिहार आ रहे थे तो शिव गुफा कुनिहार से थोड़ा पीछे एक पिकअप तेज रफ्तार व गलत दिशा से आई जिसने इसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से इसके जीजा व बहन को चोटें आई है। उन्हें शिविल अस्पताल कुनिहार ले जाया गया जंहा से उन्हें शिमला आई जी एम सी रैफर कर दिया जंहा उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही की जा रही है।



