ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- कांग्रेस सेवादल के 99वें स्थापना दिवस पर अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

शिमला।

कांग्रेस सेवादल के 99वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवादल के मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कांग्रेस सेवादल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सगंठन कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है जिसका पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस सेवादल की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सेवादल पर गर्व हैं।

इसके साथ ही इस अवसर पर सेवादल मुख्य सगंठक अनुराग शर्मा के अतिरिक्त महिला विंग की अध्यक्ष रीना पुंडीर,प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वर्मा,पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा,सुनीता ठाकुर,घनश्याम कवंर,जय प्रकाश,मनसा राम,दीपक गजपति, हरबंस ठाकुर,प्रीतम सिंह, दलीप चंद,परमा नंद चौहान, नरेश ठाकुर,गोपाल ठाकुर,हेम चंद शर्मा,मुकेश शर्मा,सुमित शर्मा,बी.आर.ठाकुर,हीरा सिंह कालिया,विजय ठाकुर,विद्या सागर,संदीप ठाकुर,सोमा चौहान, उषा दिवांटा, संतोष ,शक्त राम कश्यप,अजय वर्मा अन्यो के अतिरिक्त उपस्थित थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button