ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- संगठन पूरे तालमेल के साथ सरकार के साथ काम करेगा-प्रतिभा सिंह।

सरकार में कार्यकर्ताओं की भावना की पूरी कदर की जानी चाहिए।

शिमला।

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन पूरे तालमेल के साथ सरकार के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्यकर्ताओं की भावना की पूरी कदर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के विश्वास से प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है,इन सब को पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का एक बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महान नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को प्रमुखता से आगे बढ़ाया और कांग्रेस सदैब इन नेताओं की ऋणी रहेगी।

इसके साथ ही बताया गया कि इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि अभी बहुत ही थोड़ा समय सरकार को बने हुआ है,मंत्रिमंडल गठन के बाद सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी।

साथ ही सुक्खू ने कहा कि वह सगंठन में छात्र राजनीति से आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर कांग्रेस के विधायक छात्र राजनीति में उनके सहयोगी रहें हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने को पूरी तरह बचनबद्ध है। भ्रष्टाचार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक राजनीतिक सरंक्षण में हुआ। उन्होंने कहा कि वह पुलिस भर्ती पेपर लीक व अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में पेपर लीक मामलों की पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानून कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों से किसी भी प्रकार के अन्याय सहन नही होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 60 दिनों के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नोकरियों में चयन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

सुक्खू ने कांग्रेस के स्थापना दिवस व कांग्रेस सेवादल के स्थापना के शताब्दी वर्ष की पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपनी बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूत विचारधारा को आगे बढ़ाने की सब पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और सगंठन एक साथ मिलकर कार्य करेगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग से नव निर्वाचित विधायक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का नाम ही संघर्ष हैं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी देश की एकता और अंखडता के लिये भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और आज सगंठन से उठा एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल ही नही एक ऐसी विचारधारा है जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिये जानी जाती हैं। उन्होंने आज के इस ऐतिहासिक दिन पर पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

इस अवसर पर विधानसभा के प्रोटम स्पीकर चंद्र कुमार,कई नव निर्वाचित विधायक,सुनील बिट्टू,नरेश चौहान,कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, पूर्व विधायक चरंजी लाल कश्यप, उपाध्यक्ष विनीत गौतम, आनंद कौशल, सुरेंदर चौहान, संजय चौहान,महासचिव यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, रितेश कपरेट सहित अरुण शर्मा, सोनिया चौहान, राजकुमारी सोनी, शशि बहल, किरण धंटा, महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, आई एन मेहता, सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, शिमला शहर ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सहित पार्टी पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई एवम पार्टी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के अतिरिक्त पार्टी के सेंकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button