Himachal Update:- बद्दी : फर्जी पुलिस कर्मी बनकर महिला से ठगे 2.41 लाख।
पुलिस कर रही है मामले की जांच।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में साइबर ठगों ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर एक महिला उद्योग कर्मी से 2 लाख 41 हजार रुपए ठग लिए । बताया गया कि ठग ने कुरियर कंपनी का एजेंट बनकर महिला को फोन किया और कहा कि आपके नाम से एक कुरियर आया है, जिसमें ड्रग्स सहित अन्य अवैध सामान है। साथ ही ठग ने इस कुरियर के संदर्भ में एक शिकायत मुंबई पुलिस को भेजने की बात कही और उसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर के नाम से फोन करने वाले जालसाज नेे पुलिस केस का डर दिखाकर लाखों रुपए पीडि़ता से ऐंठ लिए ।
बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला ने मानपुरा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई की उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मी बताया। इसके साथ ही उसने बताया कि कुरियर मेंं ड्रग्स सहित अन्य अवैध चीजें पाई गई है। कुरियर कंपनी ने महिला से शिकायत लिखकर मुंबई पुलिस स्टेशन भेजने की बात कही, बताया गया कि इसके बाद महिला को व्हाट्सऐप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद की पहचान अंधेरी पुलिस स्टेशन से नरेश गुप्ता के तौर पर दी और कहा कि इस मामले को मनी लांड्रिग केस से जोड़ा जा रहा है । महिला झांसे में आ गई और 2,41,988 रुपए गंवा बैठी। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस जांच कर रहा है।



