ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्य

Himachal Update:- सीएम का बड़ा ऐलान, प्रदेश में अनाथ लोगों के लिए बनेंगे तीन वर्ल्ड क्लास होस्टल।

हिमाचल में अनाथ लोगों का सहारा सरकार बनेगी। 

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के समीप मशोबरा में बने चाइल्ड होम व वद्धाश्रम के दौरे के दौरान यह ऐलान किया है। इस बीच उन्होंने कहा कि प्र्रदेश में अनाथ बच्चे, वृद्ध व्यक्ति व एकल महिलाओ को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। साथ ही बताया गया कि खासकर अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए कई सारे कदम उठाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हिमाचल में अनाथ, वृद्ध, एकल नारी के लिए जल्द तीन बड़े कैंपस बनाए जाएंगे। सरकार यहां वल्र्ड क्लास होस्टल तैयार करेगी। कुछ होस्टल गर्म इलाकों, जबकि कुछ सर्द क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में जल्द ही एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अनाथ हैं, वह कैसी परिस्थिति में रह रहे हैं। इसके अवलोकन के लिए वह आश्रम आए हैं। आने वाले समय में हिमाचल के जितने भी ओल्ड एज होम, चाइल्ड होम है, हमारी सरकार उनका खास ख्याल रखेगी। यहांं रह रहे बच्चों को सब सुविधाएं दी जाएगी। जब तक उनकी नौकरी नहीं लग जाती और शादी नहीं हो जाती। तब तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग खर्चा उठाएगा। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू ने 11 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भी टूटीकंडी स्थित बाल आश्रम का दौरा किया था और यहां पर अनाथ बच्चों से मुलाकात की थी। ऐसे में अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

त्योहारी भत्ता मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि सरकार अनाथ बच्चों व वद्धाश्रम में रह रहे लोगों के लिए त्योहारी भत्ता शुरू करेगी, ताकि वं भी खुशी-खुशी त्योहार मना सकें और अपने लिए खरीददारी कर संके।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button