ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Himachal Update:- संगठन और प्रदेश सरकार दोनों मिलकर करेंगे काम- प्रतिभा सिंह।
लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन पूरे तालमेल के साथ सरकार के साथ काम करेगा। इस बीच उन्होंने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार में कार्यकर्ताओं की भावना की पूरी कदर की जानी चाहिए।
साथ ही इस अवसर पर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायक, सुनील बिट्टू, नरेश चौहान, केहर सिंह खाची, आदर्श सूद, चिरंजी लाल कश्यप, विनीत गौतम, आनंद कौशल, सुरेंदर चौहान, संजय चौहान, यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, रितेश कपरेट, अरुण शर्मा, सोनिया, राजकुमारी सोनी, शशि बहल, किरण धंटा, महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, आईएन मेहता, अमित नंदा, जितेंद्र चौधरी सहित महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



