Himachal Update:- अब जलशक्ति विभाग के 32 कार्यालयों पर ताला।
धर्मशाला का इरिगेशन विंग भी बंद, स्टाफ को शिमला बुलाया।

हिमाचल सरकार ने अब जलशक्ति विभाग के कार्यालयों को बंद करने का फैसला किया है। प्रदेश में एक साथ 32 कार्यालय बंद किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क्षेत्र नादौन और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराज में खुले कार्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही धर्मशाला का इरिगेशन विंग भी बंद कर दिया गया है। जिन कार्यालयों को बंद किया गया है, उनमें तैनात स्टाफ को शिमला बुला लिया गया है। स्टाफ को प्रमुख अभियंता कार्यालय में हाजिरी भरनी होगी और आगामी आदेशों तक वे जलशक्ति विभाग मुख्यालय में ही ड्यूटी देंगे। जिन कार्यालयों पर ताले लटके हैं उनमें सेक्शन ऑफिस, सर्किल ऑफिस, डिवीजन और सब डिवीजन शामिल हैं। जलशक्ति विभाग के सचिव
इस बीच बताया गया कि अमिताभ अवस्थी ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही यह बात कह चुके हैं कि प्रदेश भर में बिना बजट के कार्यालय खोले गए हैं। 90 फीसदी से ज्यादा कार्यालय खोलने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी भी नहीं ली गई थी। ज्यादातर ऑफिस चुनाव में वोट बैंक को भुनाने के लिए खोले गए। 12 दिसंबर की बैठक में पहली अप्रैल, 2022 के बाद राज्य मंत्रिमंडल के खोले या अपग्रेड किए गए सभी दफ्तर बंद करने का निर्णय लिया था।
बताया जा रहा है कि इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 दिसंबर को ही सभी विभागों को ऐसे दफ्तरों की सूची सरकार को भेजने के निर्देश दिए। प्रदेश सरकार ने अब तक करीब 900 कार्यालयों को अप्रैल के बाद खोलने पर सवाल उठाए हैं। इस कड़ी में विधायक हर्षबर्धन चौहान की अगवाई में एक कमेटी का गठन किया गया थ



