देशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी, दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार।

31 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में इस दौरान बारिश के आसार हैं। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं।

पिछले कल (बुधवार को) राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊंचे इलाकों की ओर न जाएं सैलानी क्रिसमस के बाद कुल्लू-मनाली और लाहौल के सिस्सू और कोकसर में नए साल के जश्न के लिए काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। आज और कल बारिश और बर्फबारी की संभावना के चलते जिला कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग, हामटा पास और जलोड़ी दर्रे का रुख न करने की हिदायत दी है।

इसके साथ ही हिमाचल परिवहन निगम ने भी बस चालकों को खराब मौसम तथा तापमान गिरने से जम रही सड़कों पर किसी तरह का जोखिम न उठाने का आग्रह किया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि अगले दो दिन में सैलानी किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए अधिक ऊंचाई, कम तापमान वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें। उन्होंने ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकरों और पैदल चलने वालों से आग्रह

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button