अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- मंडी मे जेबीटी प्रशिक्षु ने छत से कूदकर दी जान।

धारा 306 के तहत मामला हुआ दर्ज।

जिला मंडी में रत्ति में किराये के मकान में रह रही 24 साल की जेबीटी प्रशिक्षु ने छत से कूदकर जान दी है। उसी मकान में किराए पर रह रहे फॉरेस्ट गार्ड पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर देव राज ने की है। पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत हरि सिंह पुत्र गुरु वाहदर गांव छमार डाकघर मोहागी तहसील बाली चौकी जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी हीरामणि (24) जेबीटी की ट्रेनिंग करती थी।

इसके साथ ही बताया गया कि वर्तमान में वह रत्ति रोड नेरचौक पर रूप लाल के मकान में किराये के कमरे में रहती थी। वीरवार देर रात मकान मालिक रूपलाल ने फोन से बताया कि आपकी बेटी लेंटर से गिर गई है। उसे जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया। जब परिवार सहित मेडिकल नेरचौक पहुंचे तो इलाज के दौरान बेटी की मृत्यु हो गई। साथ ही बेटी के क्वार्टर को चेक किया तो क्वार्टर में एक हेलमेट और चाबी पाई गई। कहा कि उनकी बेटी के पास स्कूटी नहीं थी। मकान मालिक ने हेलमेट देखा तो बताया कि तीसरी मंजिल में हेमराज नाम का व्यक्ति किरायेदार रहता है, जो वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड है। यह हेलमेट उसी का है। स्थानीय पुलिस की ओर से फोन चेक करने पर पाया कि हेमराज और हीरामणि आपस में चैट करते थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button