देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- BSf : सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीमों को एक लाख का इनाम।

अब तक हुए 22 का काम तमाम।

हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब में ड्रोन से नशा और हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ी है। बीएसएफ राइफल फायरिंग या जैमिंग तकनीक से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाली टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि से प्रोत्साहित कर रही है।

बताया गया कि इससे पहले जालंधर स्थित बीएसएफ की पंजाब फ्रंटियर ने ड्रोन व नशा-हथियारों के तस्करों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी। इस साल सीमा पर 22 ड्रोनों को मार गिराने में बीएसएफ ने सफलता हासिल की। इसके साथ ही बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एक दर्जन से अधिक टीमों को इनाम दिया जा चुका है। आंकड़ों के मुताबिक बीएसएफ ने 2020 और पिछले साल (जम्मू में 2020 और पंजाब में 2021 में) केवल एक-एक ड्रोन को मार गिराया था। मगर इस बार यह आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ लगने वाली 2,289 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखे जाने की संख्या 2020 में 77 से बढ़कर 2021 में 104 और इस साल 23 दिसंबर तक 311 हो गई है। इनमें से लगभग 75 प्रतिशत ड्रोन पंजाब में देखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान पंजाब में लगातार नशा और हथियारों की खेप भेजने की फिराक में लगा है। यही वजह है कि यहां ड्रोन की अधिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। ऐसे ड्रोनों को मार गिराते हैं जवान सीमा सुरक्षा बल ने इलेक्ट्रॉनिक जैमर और स्पूफर्स को भी सीमा पर तैनात किया है। इसकी मदद से ड्रोन को रास्ता भटकाने और मार गिराने में मद्द मिलती है। जैमर और स्पूफर ऐसे गैजेट हैं

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button