अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में तीसरी चार्जशीट तैयार।

ईडी ने मुख्य आरोपी की 194.17 करोड़ की संपत्ति की अटैच।

मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी ने तीसरी चार्जशीट तैयार कर दी है। एसआईटी द्वारा 22 आरोपियों के खिलाफ जल्द अदालत में तीसरी चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इस दौरान बताया गया कि एसआईटी को फर्जी डिग्री मामले की जांच में कई खामियां मिली हैं। मानव भारती विश्वविद्यालय के डिजीटल और ऑफ रिकार्ड में कई खामियां पाई गई हैं। एसआईटी की जांच में हर रिकार्ड का डूपलीकेसी मिली है। साथ ही इसके अलावा जो छात्र नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे थे, उनका डाटा भी सही तरीके से मेनटेन नहीं किया गया है। इससे पहले एसआईटी नेे फर्जी डिग्री मामले दो चार्जशीट आदलत में दाखिल की हैं। पहली चार्जशीट में पांच आरोपियों और दूसरी चार्जशीट में दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। विश्वविद्यालय से जारी की गई करीब 36 हजार संदिग्ध डिग्रियों की जांच की जा रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने फर्जी डिग्री मामले की जांच के दौरान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुख्य आरोपी राज कुमार राणा की करोड़ों की संपत्ति की जब्त की है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपी राज कुमार राणा की 194.17 करोड़ की संपत्ति अटैच की है।

बताया जा रहा है कि मामले की जांच के दौरान आरोपी राज कुमार राणा और उनके परिवार के सदस्यों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, ईमिग्रेशन ब्यूरो द्वारा आरोपी की पत्नी अशोनी कंवर और बेटी आइना राणा जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं दोनों लुक-आउट नोटिस जारी किया गया है। प्रत्यर्पण प्रक्रिया केंद्रीय जांच ब्यूरो की इंटरपोल शाखा के पास विचाराधीन है। फर्जी डिग्री मामले में सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना में 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। फर्जी डिग्री मामले की जांच के लिए एडीजीपी स्टेट सीआईडी के नेतृत्व में आईजी पुलिस, एक डीआईजी, चार एसपी सहित 19 सदस्यों की एसआईटी गठित की गई थी। मामले की जांच के दौरान राज कुमार राणा, केके सिंह, प्रमोद कुमार, मनीष गोयल, अनुपमा ठाकुर, सुधा पांडे, केवल शर्मा, मनु जम्वाल, मोहित राणा, सारिका और अजय सिंह समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने विश्वविद्यालय से 64 हार्ड डिस्क और 12 मोबाइल जब्त किए है। एसआईटी ने एफएसएल से डिजीटल डॉक्यूमेंट की रिपोर्टर भेजने को कहा है।

सात आरोपियों पर दो चार्जशीट।

बताया गया कि एडीजीपी स्टेट सीआईडी एसपी सिंह का कहना है कि मानव भारती विश्व विद्यालय फर्जी डिग्री मामले की जांच में तीसरी चार्जशीट तैयार की गई है। इससे पहले सात आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट दाखिल की गई हैं। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही तीसरी चार्ज शीट भी दाखिल की जाएगी।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button