ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- रैली की तैयारियों को लेकर सुधीर शर्मा ने दिए सभी विभागों को निर्देश।

3 जनवरी को जोरावर स्टेडियम में होगी मुख्यमंत्री की आभार रैली।

धर्मशाला।

प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। बताया गया कि उपायुकत कार्यालय में आभार रैली की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में धर्मशाला के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। इस दौरान शाहपुर के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे और उन्होंने भी तैयारियों को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।

इस बीच सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की 3 जनवरी 2023 को धर्मशाला में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और पूरे जिले से लोग इसमें शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस बीच बताया गया कि आभार रैली की व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को मुख्यमंत्री की जनसभा में सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर सुझाव दिये तथा उनके क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री की रैली के सफल आयोजन को लेकर सभी विभागों की भूमिका निश्चित की।

स्पष्ट जनादेश के लिए करेंगे जनता का आभार।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह मुख्यमंत्री का कांगड़ा जिला और विशेष कर धर्मशाला का पहला दौरा होगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने पूरी उत्साह से कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया था और क्षेत्र के लोग बेसब्री से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा की जनता का सपष्ट जनादेश और आशीर्वाद के लिए 3 जनवरी को आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा जिला के पहले प्रवास को लेकर जनता में काफी उत्साह है और जोरावार स्टेडियम में लोग भारी संख्या में पहुंच कर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button