Himachal Update:- डंगार में नेहा मानव सोसायटी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
रक्त दान सभी दानों से सर्वोत्तम दान माना गया है।

हाल ही में घुमारवीं के डंगार में नेहा मानव सोसायटी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस बीच बताया गया कि शिवर में घुमारवी के बिधायक राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यतिथि शिकरत की।
इस बीच उन्होंने बताया कि लोगों को ऐसे शिवरो में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए । रक्त दान सभी दानों से सर्वोत्तम दान माना गया है। आपका रक्त किसी की जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।इस लिए रक्तदान हमेशा देना चाहिए।इस शिवर में विशेषअतिथि के रूप सतपाल महाजन , शशि महाजन, राम चंद बरूर,दूनी चंद बरूर,ओर बिद्या सागर जोशी ने भी शिकरत दी व रक्तदान दिया। बताया गया कि इस शिवर में लोगों ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान किया। शिवर में रक्तदान करने वाले महादानियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान जिला बिलासपुर व ब्लड बैंक की समस्त टीम मौजूद रही। इसके साथ ही नेहा मानव सोसायटी के संस्थापक पवन बरूर ने बताया कि संस्था के द्वारा यह नोवा शिविर है,जो डंगार निवासी सचिन वात्स्यायन की याद में आयोजित किया गया।उन्होंने बताया कि इस शिवर में लोगो ने भारी ठंठ के दौरान भी रक्त देने में भारी जोश दिखाया।उन्होंने बताया कि इस शिवर में करीव 158 यूनिट रक्तदान हुआ।



