Himachal Update:- शराब ठेके के सेल्जमैन से छीना 43 हजार कैश।
नालागढ़ के ब्राह्मण माजरा में लूट के बाद शातिर फरार।

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के तहत ब्राह्मण माजरा में शराब के ठेके पर मौजूद कर्मी से मारपीट व हजारों की नकदी छीन कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में चन्नण सिंह निवासी गांव निचला अंदरोला डाकखाना पंजैहरा तहसील नालागढ़ ने बयान दर्ज करवाया कि यह ब्राह्मण माजरा में शराब ठेके पर सेल्समैन है, गत शुक्रवार को जब यह अपने ठेके पर बैठा था, तो सलीम शराब लेने के लिए ठेके पर
इसके बारे में बताया जा रहा है कि आया और इससे उधार में शराब की मांग करने लगा। चन्नण सिंह ने उधार में शराब देने से मना किया, तो आरोपी व उसके साथियों ने बहस शुरू कर दी। इसी बीच दुकान मालिक भगत राम इसे छुड़ाने पहुंचे, तो सलीम व उसके अन्य साथियों ने इनकी डंडों से पीटाई कर दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी मारपीट के बाद करीब 43 हजार रुपए कैश भी छीनकर भाग गए। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।



