देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update:- हिमाचल में पांच जनवरी तक बारिश के आसार नहीं।

बर्फबारी के बाद भी प्रदेश में नहीं टूटा ड्राई स्पेल।

हिमाचल प्रदेश को पहली बर्फबारी ही गहरे जख्म दे गई हैं। बताया जा रहा है कि गत दिन हुई बर्फबारी के कारण प्रदेश में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हैं। मौतों में पहाड़ी से गिरने से एक चंबा, एक मंडी और दो मौत सोलन जिला में हुई हैं। वहीं सडक़ हादसो में दो मौतें कुल्लू और मंडी में एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। इसके साथ ही बताया गया प्रदेश में 101 सडक़ें अभी बंद हैं। सडक़ों के बाद होने से दुर्गम क्षेत्रों के लिए संपर्क कटा हुआ हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा सडक़ें 91 लाहुल-स्पीति, चंबा में चार, कांगड़ा में 02, कुल्लू में 03 और शिमला में 01 सडक़ बंद है। हिमाचल प्रदेश में नए साल का स्वागत मौसम ने खिलखिलाती धूप के साथ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पांच जनवरी तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।

बताया गया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन जनवरी तक कोहरा गिरने की संभावना जताई है, इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण जहां मैदानी क्षेत्रों में विजिब्ल्टी कम होने के आसार, तो वहीं इस दौरान मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना भी हैं। हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों में जहां बर्र्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आ गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में कोहरे के कारण तामपान में गिरावट चल रही है। प्रदेश में बीते दिनो हुई बर्फबारी के बावजूद भी प्रदेश में ड्राई स्पेल बरकरार है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button