Himachal Update:- निवेश के लिए कानून बनेगा रोजगार पर ओपन पॉलिसी।
पंजाब की इन्वेस्टर मीट से पहले धमाका करेगा हिमाचल।

हिमाचल में नई बनी सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से नए साल में हिमाचल को नई उम्मीदें जगी हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने राज्य में निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए दो बड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही नए साल के पहले ही महीने में इस बारे में फैसला हो जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू एक तरफ राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए नया कानून बनाने जा रहे हैं और दूसरी तरफ रोजगार के लिए पांच क्षेत्रों में ओपन पॉलिसी लाई जा रही है। दरअसल पड़ोसी राज्य पंजाब अपने यहां फरवरी महीने की आखिरी हफ्ते में इन्वेस्ट पंजाब नाम से इन्वेस्टर मीट कर रहा है। इसके लिए आजकल रजिस्ट्रेशन चल रही है। इन्वेस्टर मीट के जरिए पंजाब नए उद्योगों के अप्रूवल के साथ उन्हें वित्तीय इंसेंटिव भी देने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उद्योग विभाग के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस इन्वेस्टर मीट से पहले हिमाचल में नई इन्वेस्टमेंट पॉलिसी के लिए एक कानून बनाने को कहा है। इसके साथ ही इस कानून के ड्राफ्ट पर उद्योग विभाग काम कर रहा है और जब यह फाइनल हो जाएगा, तो ऑर्डिनेंस के जरिए भी इसे पंजाब की इन्वेस्टर मीट से पहले लागू किया जा सकता है। इसमें हिमाचल ऐसे प्रावधान पहली बार करेगा, जो उद्योगपतियों या नए निवेश के लिए बिलकुल नए होंगे। दूसरा बड़ा कदम पांच सेक्टर में ओपन पॉलिसी लाने का है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह हाइड्रो, टूरिज्म, हैल्थ, एजुकेशन और इंडस्ट्री सेक्टर में ओपन पॉलिसी चाहते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यदि आप 50 से 100 करोड़ का प्रोजेक्ट लाना चाह रहे हैं



