देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- तपोवन में कोविड नियमों के बीच सजेगी विधानसभा।

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की विधायकों-अधिकारियों संग तैयारियों पर चर्चा।

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में चार जनवरी से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। बताया गया कि बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से विधानसभा के सत्र के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही चंद्र कुमार द्वारा बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। चंद्र कुमार ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, पर्यटन, स्वास्थ्य, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अग्निश्मन एवं जिला सूचना सहित अन्य विभागों से जुड़े तमाम प्रबंधों की भी समीक्षा की। चंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चार से छह जनवरी तक चलेगा सत्र।

शीतकालीन सत्र चार से छह जनवरी तक होना निर्धारित हुआ है, जिसमें चार को सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण, प्रतिज्ञान तथा अन्य शासकीय और विधायी कार्य रहेंगे। पांच को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण रहेगा। छह को राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव अमल में लाए जाएंगे।

जोरावर स्टेडियम से विधानसभा तक फ्री यातायात व्यवस्था।

इसके साथ ही शीत सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री व अन्य प्रतिनिधियों से मिलने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए जोरावर स्टेडियम से विधानसभा परिसर तक नि:शुल्क यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रोटेम स्पीकर द्वारा परिवहन विभाग को दो इलेक्ट्रिकल वैन चलाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में ये रहे उपस्थित।

इसके साथ ही बताया गया कि बैठक में उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button