ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक है काँगड़ा, भव्य होगी जन आभार रैली : केवल पठानिया।

संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं।

धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर काँगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार काँगड़ा आ रहे हैं और 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर स्टेडियम में वे काँगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी।

इस बीच उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएँ करने के निर्देश दे दिये गये हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ ज़ोरों से चल रही है। उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं। उन्होंने बताया कि आज रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जो बैठक शाहपुर में आयोजित की गई उसमें उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे ज़िले में आयोजित इन बैठकों में जन आभार रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। केवल पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीआर से सीएम तक का संघर्ष भरा सफ़र सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि काँगड़ा की जनता ने उनकी पार्टी पर विश्वास जताकर उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने काँगड़ा की जानता से आह्वान किया कि वह 4 जनवरी को ज़ोरावर स्टेडियम में भारी संख्या में पहुँच कर मुख्यमंत्री का अभिवादन स्वीकार करें। उन्होंने बताया कि जनआभार रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के जीते हुए सभी विधायक जनता के अभिवादन के लिए उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही बताया गया कि इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली और नागेश्वर मनकोटिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सुंदर्शन चक्रा उपस्थित रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button