देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- हिमाचल के मंत्रिमंडल पर आज दिल्ली में होगा मंथन।

सुक्खू पूरी तैयारी के साथ हाइकमान से मुलाकात करने जा रहे हैं।

हिमाचल में मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार खत्म हो सकता है। इस बीच मंत्रिमंडल पर सोमवार को दिल्ली में अहम चर्चा होने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तैयारी के साथ हाइकमान से मुलाकात करने जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुक्खू दो जनवरी को मनाली में विंटर कार्निवाल महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। वह शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली पहुंचेंंगे। मुख्यमंत्री की दिल्ली से वापसी तीन जनवरी को होगी और वे सीधे धर्मशाला लौटेंगे। इस बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री पार्टी आलाकमान को सरकार की रिपोर्ट देंगे और मंत्रिमंडल के गठन पर भी बात रखेंगे। विधानसभा के

बताया जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले होने वाली इस मुलाकात में मंत्रियों के नाम तय होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने 20 से ज्यादा दिन गुजर चुके हैं और अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसके साथ ही अभी तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही प्रदेश को चला रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने 40 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। मंत्रिमंडल में अहम ओहदे हासिल करने को लेकर विधायकों में होड़ मची है। इससे पूर्व कांग्रेस के सभी 40 विधायक दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान मल्लिकार्जुन खडग़े ने सभी विधायकों के साथ वार्तालाप किया है।

बताया जा रहा है कि इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव वेणुगोपाल समेत अन्य नेताओं से कांग्रेस के विधायकों की बातचीत हो चुकी है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए चेहरों और संगठन से आए विधायकों को जगह देने की पैरवी कर रहे हैं, जबकि अन्य विधायक वरिष्ठता का राग अलाप कर खुद के लिए ओहदा तलाश रहे हैं। फिलहाल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लिए विधायकों में ओहदे बांटने के बाद काम खत्म नहीं होगा, बल्कि इसके बाद सरकार को कैबिनेट की पहली बैठक बुलानी होगी और इस बैठक में कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू करनी पड़ेगी। चुनावी बेला में कांग्रेस ने दस गारंटियां दी हैं और इनमें ओपीएस को पहली कैबिनेट में लागू करने का भरोसा कर्मचारियों को दिया था। फिलहाल, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद काफी हद तक यह स्थिति साफ हो जाएगी कि कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में कौन से विधायक बिल्कुल फिट बैठ गए हैं।

होलीलॉज में प्रतिभा सिंह से मिले सीएम सुक्खू।

बताया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने होलीलॉज पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच इस दौरान काफी देर तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को वह सरकार के फैसलों की जानकारी देते रहेंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष को नववर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां होलीलॉज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई दी।

आज मां हिडिम्बा के दर्शन करेंगे सीएम।

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मनाली रवाना हो गए हैं। यहां आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल में वे हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री माता हिडिम्बा के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे माता के मंदिर में होंगे। इसके बाद परिधि गृह में विंटर कार्निवाल के उपलक्ष्य पर निकलने वाली झांकियों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री मनाली से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम हिमाचल सदन दिल्ली में होगा। यहां से तीन जनवरी को हेलिकॉप्टर के माध्यम से धर्मशाला आएंगे। धर्मशाला में शीतकालीन का सत्र चार जनवरी से आयोजित होगा।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button