Himachal Update:- दिल्ली में कार सवारों ने चार किलोमीटर तक घसीटी लड़की।
दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

देश में नए साल के जश्न के बीच राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। बताया गया कि हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। बताया गया कि लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब चार किलोमीटर तक सडक़ पर घिसटती रही।
बताया गया कि उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलूहान युवती सडक़ पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बताया गया कि आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार तडक़े करीब तीन बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लडक़ी सडक़ किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। इसके साथ ही खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो लडक़ी का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पांचों युवक नशे में धुत्त थे।



