अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- न्यूयार्क पुलिस की तर्ज पर हिमाचल में सुलझाए जाएंगे आपराधिक मामले :DGP संजय कुंडू।

हिमाचल पुलिस न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और तकनीकी पर भी काम करेगी।

हिमाचल प्रदेश पुलिस अब न्यूयार्क की तर्ज पर आपराधिक मामलों को सुलझाएगी। बताया गया कि राज्य में शांति व कानून व्यवस्था और तेजी से बनाए रखने के लिए हिमाचल पुलिस न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और तकनीकी पर भी काम करेगी। बताया गया कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने यह खुलासा किया।

इस बीच उन्होंने कहा कि अमेरिका की न्यूयार्क पुलिस की कार्यशैली और खुफिया तंत्र को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बेहद मजबूत माना जाता है। इसके साथ ही सोमवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपना प्लान तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इस साल मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है, हिमाचल पुलिस विशेष रूप से इस पर ध्यान देगी। इसको लेकर पुलिस के 20 हजार जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। आपराधिक दर में गिरावट लाने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे पर नकेल कसी गई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में न्याय दिलाया गया। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रदेश पुलिस ने शानदार काम किया। बॉर्डर पर सख्ती बरतेगी पुलिस डीजीपी ने कहा कि हिमाचल पुलिस प्रदेश की सीमा पर और ज्यादा चौकसी व सख्ती से काम करेगी। बाहरी राज्यों से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना के साथ काम किया जाएगा। हर साल हो

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button