देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update:- डिप्टी सीएम ने पांच दिन में मांगी जलशक्ति विभाग से संबंधित रिपोर्ट।

क्या है पाइप खरीद घोटाले का पचड़ा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में पाइप खरीद मामले की जांच तेज कर दी है। बताया गया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आगामी चार-पांच दिन में इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के पास इस बात की शिकायत पहुंची है कि जलशक्ति विभाग ने पाइप खरीद मामले में चहेतों को फायदा पहुंचाया है।

बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर पाइपों की खरीद की गई और इनमें से बहुत सी पाइप बिना इस्तेमाल के ही गांवों में पड़ी हुई हैं। अब इस मामले की जांच शुरू होने के साथ ही परिणाम सामने आने की संभावना बढ़ गई है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मामले में जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि इनमें से कितने आरोप सही हैं और कार्रवाई भी उसके बाद ही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

मंडी हमारी है, 2024 में छीन लेंगे।

बताया जा रहा है कि मुकेश अग्रिहोत्री ने सचिवालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मंडी को अपना बता रहे हैं, लेकिन 2024 में मंडी को भी भाजपा से छीन लेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी से अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसद जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 40 विधायक चुनाव जीत कर आए हैं। यह विधायक भाजपा से 15 अधिक हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का सत्र सीमित है। तीन दिन के इस सत्र में अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। इसके अलावा सभी विधायक भी सदस्यता की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में सत्र पूरा करने की परंपरा है। इसके लिए सरकार तीन दिसंबर से कांगड़ा में रहेगी। यहां पहले कांग्रेस पार्टी की आभार रैली होगी

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button