Himachal Update:- राहुल गांधी का फार्मूला चला तो युवाओं की लॉटरी।
अब बोर्डों-निगमों में ताजपोशी को कसरत।
मंत्रिमंडल के गठन की अटकलों के बीच अब सरकार से बाहर के नेताओं ने प्रयास बोर्ड और निगम की ताजपोशी के लिए भी शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू यह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि संगठन में जिम्मेदारी निभाने वाले नेताओं को ही बोर्ड और निगम में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस ऐलान के बाद कांग्रेस में संगठन के नेता सक्रिय हो गए हैं। अब तक प्रदेश में जिन पदों पर तैनातियां हुई हैं, उनमें प्रशासनिक नियुक्तियों में मुख्य तौर पर नए मुख्य सचिव और एडवोकेट जनरल के साथ मुख्य्मंत्री के प्रधान निजी सचिव की नियुतियां से पहले ही मुख्यमंत्री के मुख्य राजनीतिक सलाहकार, मीडिया सलाहकार, आईटी सलाहकार की नियुक्तियां हो चुकी हैं।
इसके साथ ही बताया गया कि चिंतन शिविर में राहुल गांधी पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी, उनमें बोर्ड और निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर संगठन से जुड़े उन नेताओं को नियुक्ति दी जाएगी, जिनकी उम्र 50 साल से कम हो।



