देशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- लंपी से 11 हजार पशुओं की मौत।

पूर्व सरकार ने की थी 30 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा।

हिमाचल प्रदेश में लंपी के कारण 11 हजार पशुओं की मौत हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से पशुपालकों को कोई राहत नहीं मिली है। बताया गया कि पिछली सरकार ने पशु पालको को गाय की मौत 30 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन एक रुपए भी नहीं मिले हैं। पशुपालकोंं ने नई सरकार से मांग उठाई है कि जिन पशुपालकों के पशुओं की लंपी वायरस के कारण मौत हुई हैं, उन्हें सरकार की ओर से राहत प्रदान की जाए।

बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 1,38,573 पशु लंपी वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से प्रदेश भर में 4,66,858 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। लंपी शिमला, कांगड़ा, सिरमौर, ऊना, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, सोलन और चंबा जिला फैला हैं। लाहुल-स्पीति और किन्नौर में लंपी का अभी तक कोई मामला नहीं हैं। पशुपालन विभाग के निदेशक डा. प्रदीप शर्मा ने कहा कि लंपी से कमजोर पशु ज्यादा मर रहे हैं। हिमाचल में अभी भी 9272 लंपी वायरस के एक्टिव केस है। पूर्व पशुपालन मंत्री ने राज्य आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत पशुपालकों 30 हजार रुपए मुआवजा देने की बात की थी, लेकिन महामारी घोषित न होने की वजह से पशुपालकों को मुआवजा नहीं मिला था। हालांकि सरकार ने केंद्र सरकार से लंपी वायरस को महामारी घोषित करने की मांग उठाई थी, लेकिन न तो लंपी को महामारी घोषित किया गया और न पशुपालकों को मुआवजा मिल पाया।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button