देशब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update:- तालिबान ने माना भारतीय फौज का लोहा: पाकिस्तान को दी धमकी।

हमला हुआ तो 1971 जैसा अंजाम होगा: पाकिस्तान।

हाल ही में पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह की धमकी के तुरंत बाद तालिबान ने पलटवार किया है। हाल ही में वरिष्ठ तालिबानी नेता व अफगानिस्तान के उप प्रधानमंत्री अहमद यासिर ने ट्विटर पर 1971 में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की एतिहासिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान ने उन पर सैन्य हमला किया तो उसे ऐसी ही शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इस बीच उन्होंने पाक मंत्री को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। दरअसल, बीते गुरुवार को पाक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने तालिबान को धमकी दी थी। कहा था कि अगर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने उनके देश पर हमले नहीं रोके तो पाकिस्तानी फौज अफगानिस्तान में घुसकर टीटीपी आतंकियों के ठिकानों को खत्म करेगी।

बताया जा रहा है कि उन्होंने आरोप लगाया कि टीटीपी आतंकी पाकिस्तान में हमला करके अफगानिस्तान में छिप जाते हैं, जहां तालिबान सरकार उनका समर्थन करती है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button