देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Himachal Update:- शीत सत्र के पहले दिन विधानसभा सदन में हुआ हंगामा।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जमकर लगाए नारे।

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है। ऐसा कभी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इस बीच विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया। इस बीच भाजपा विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गए और हंगामा करते रहे।
बताया जा रहा है कि इस सब के बीच प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सचिव को विधायकों की सूची पेश करने को कहा तो उसके बाद हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू की। प्रोटेम स्पीकर समझाने का प्रयास करते रहे। 11 बजे सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरू हुई और उसके बाद हंगामा हो गया।



