दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Himachal Update:- पंडोह डैम में तेल का टैंकर गिरने से हुई दो लोगों की मौत।
बचाव अभियान अभी भी जारी।

हाल ही में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से 22 किलोमीटर दूर कुल्लू की तरफ पंडोह डैम में टैंकर अनियंत्रित होकर जा गिरा। इस बीच बताया गया कि इस हादसे में अभी तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि पुलिस ने आशंका के आधार पर सर्च ऑपरेशन को जारी रखा हुआ है। बताया गया कि सर्च ऑपरेशन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह मालूम नहीं कि टैंकर में दो ही लोग थे या फिर ज्यादा लोग सवार थे। हादसा सुबह का बताया जा रहा है।
इसके साथ ही बताया गया कि घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मंडी से एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टैंकर पर पंजाब का नंबर अंकित है जोकि पीबी 65 एजी 5656 है। यह टैंकर पंजाब का है और कुल्लू की तरफ तेल छोड़कर वापस आ रहा था।



