दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update:- यूपी के युवक को मणिकर्ण घूमना पड़ा महंगा, युवक पांच दिन से लापता।

हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मणिकर्ण में एक युवक 5 दिन से लापता। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में घूमने आया उत्तर प्रदेश का एक पर्यटक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने कुल्लू पुलिस से संपर्क किया।
इस बीच बताया गया कि यह घटना 31 दिसंबर की है जब उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का एक युवक पार्वती घाटी के कसोल घूमने आया था। साथ ही बताया गया कि इस दौरान 31 दिसंबर दोपहर डेढ़ बजे से उसका फोन बंद हो गया। वहीं बुधवार सुबह परिजन भी मणिकर्ण पहुंच गए हैं।



