ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- सीएम द्वारा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का शुभारंभ।

प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला से राज्य स्तरीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस के नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे राज्य में 26 जनवरी, 2023 से शुरू होगा और दो माह तक गांव और खण्ड स्तर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस अभियान को विस्तृत रूप से प्रचारित करने के लिए आउटडोर विज्ञापन की रणनीति बनाई जाए और इसके प्रचार में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी व्यापक रूप से शामिल किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस महीने की 19 तारीख को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगी। उनका कहना है कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह विशाल अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में बहुत मद्दगार साबित हुआ है। इस अवसर पर सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button