ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- कुलदीप पठानिया ने विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए दर्ज किया नामांकन।

हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे कुलदीप सिंह पठानिया।

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने 14 वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दर्ज किया है। बताया गया कि कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल विधानसभा के 18वें अध्यक्ष बनेंगे। सदन में उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी 40 कांग्रेस विधायकों ने सहमति जताई।

इसके साथ ही बता दें तो कुलदीप सिंह पठानिया चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। भटियात से चुनाव जीते कुलदीप सिंह पठानिया पिछली कांग्रेस सरकार में प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन बने थे। हालांकि उस दौरान वे चुनाव हार गए थे, लेकिन उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें बोर्ड का चेयरमैन बनाया था। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button