Himachal Update:- राज्य सरकार का सारा ध्यान सिर्फ खुल चुके दफ्तर बंद करने पर लगा है- विधायक रणधीर शर्मा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जेओए पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सीमेंट प्लांट के दफ्तर बंद करने के खिलाफ सदन सरकार और विपक्ष के बीच में चल रही बहस के दौरान नयना देवी से भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने सीमेंट फैक्टरियों का मुद्दा भी उठा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के दो बड़े सीमेंट प्लांट कई दिनों से बंद है, लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही। इसके साथ ही उनका कहना है कि राज्य सरकार का सारा ध्यान सिर्फ खुल चुके दफ्तर बंद करने पर लगा है। जब सत्ता पक्ष की ओर से विधायकों ने इसका जवाब भी दिया। इस बीच उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वही कर रही है, जो सरकार को लोगों से मैंडेट मिला है। इस पर रणधीर शर्मा ने जवाब दिया कि कांग्रेस को जो मैंडेट मिला है, वह काम करें। यह मैंडेट ओल्ड पेंशन और महिलाओं को 1500 रुपए देने का है।
बताया जा रहा है कि यह डिनोटिफिकेशन का मैंडेट नहीं है। सीमेंट उद्योगों के मामले में हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी सदन के भीतर जवाब देना है।
कर्मचारी चयन आयोग को संस्पेंड करना गलत।
बताया गया कि विधानसभा के शीतकानलीन सत्र में पहले ही दिन हंगामे के बाद बाहर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जेओए पेपर लीक मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आयोग को रद्द करने का हक किसी को नहीं है। इससे हजारों बेरोजगार युवकों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में स्वीकृत सभी पदों की प्रक्रिया को जारी रखा जाए, ताकि रोजगार की राह ताक रहे युवाओं को नौकरी मिल सके।



