Himachal Update:- भटियात से विधायक कुलदीप पठानिया बने हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष।
आज से विधानसभा की कार्यवाही को वही आगे बढ़ाएंगे।

धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया आज विधिवत रूप से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष के लिए उनका सिंगल नामांकन था और उन्हें विपक्ष का भी समर्थन था।सीएम सुखविंदर सिह सूक्खू ने पठानिया को अद्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव पेश किया और विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसका अनुमोदन किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दूसरा प्रस्ताव पेश किया और हर्षवर्धन चौहान ने उसका समर्थन किया फिर तीसरा प्रस्ताव धनी राम शांडिल ने पेश किया और उस का समर्थन विपिन परमार ने किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कुलदीप पठानिया का चयन हुआ। बताया गया कि प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने कुलदीप पठानिया के नाम की घोषणा की। आज से विधानसभा की कार्यवाही को वही आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था और आज उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ ही बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने उन्हें बीजेपी विधायक दल की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी । उन्होने कहा कि आपका मार्गदर्शन और सरंक्षण मिलेगा, बीजेपी विधायक दल की ओर से आपको समर्थन और सहयोग मिलेगा, कठिन परिस्थितियों में संघर्ष से आप निकले हैं।
बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष ने सत्तापक्ष का ज़िक्र करते हुये जब कहा कि बिना विपक्ष के सत्तापक्ष को बात रखने का सुखद अहसास नहीं होता। इस पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हल्के अंदाज़ में चुटकी लेते हुएकहा- हर बार आप यहीं बैठे रहना।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जहां आज आप विराजमान हुये हैंकभी बिट्ठल भाई पटेल इस आसन पर आसीन हुये थे आज आप हुये हैं। ये बहुत बड़े गौरव की बात है। 1985 के बाद37 साल लगे तब जाकर आपने ये आसन ग्रहण किया। इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती। अग्निहोत्री ने हल्के अंदाज़ कहा ये बात सच है कि आज आपकी कोई पार्टी नहीं रही मगर इतना जरूर याद रखना कि आप हममें से ही यहां गये हैं भले ही आज नेता प्रतिपक्ष बड़े जोर देकर आपका स्नेह हासिल करने का जोर दे रहे हों।
बताया जा रहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलदीप पठानिया का नाम सामने रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया।
साथ ही 65 वर्षीय कुलदीप पठानिया पूर्व में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वह चौथी बार चुनाव जीतकर आए हैं। पठानिया 1985 में पहली बार कांग्रेस से विधायक बने। दूसरी बार 2003 में आजाद चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे। तीसरी बार 2007 और 2022 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। वीरभद्र सरकार में वे प्रदूषण नियत्रण बोर्ड के चेयरमैन थे। कुलदीप पठानिया के नामांकन के दौरान सीएम सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, समेत नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे।



