ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Political update: भाजपा सांसद वरुण गांधी के लिए प्रियंका खोल रहीं कांग्रेस के दरवाजे।

लोकसभा चुनाव से पहले अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। इस संभावना ने यूपी में राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान से यह चर्चा तेज हुई है, लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है। दरअसल, सूत्रों का दावा है कि वरुण गांधी से उनकी चचेरी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा की बातचीत होती रहती है। हालांकि पहले यह बातचीत परिवार के तौर पर होती थी, लेकिन अब इसमें सियासी मोड़ आ गया है। राजनीतिक पंडितों का दावा है कि वरुण गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे। इसके लिए वह भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आ सकते हैं। इस वजह से उन्हें कांग्रेस में लाने का प्रयास बहन प्रियंका गांधी के जिम्मे छोड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान से तेज हुई है। जब उनसे वरुण गांधी के कांग्रेस में आने पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा कि वरुण गांधी के पार्टी में शामिल होने या नहीं होने का सवाल खडग़े जी से करिए। वैसे तो भारत जोड़ो यात्रा में उनका या सबका स्वागत है, लेकिन वह भाजपा में हैं, उनको दिक्कत हो जाएगी। वहीं, बीते दिनों वरुण गांधी ने इसका ही एक संकेत देते हुए कहा था कि इस देश को जोडऩे की राजनीतिक होनी चाहिए, तोडऩे की नहीं। साथ ही बता दें कि भाई को भाई से टकराने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। लोगों को हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं चाहिए। बेरोजगारी पर बात होनी चाहिए, भुखमरी पर बात होनी चाहिए। इसके अलावा बेरोजगारी पर बात होनी चाहिए। ये तमाम बातें वरुण ने उस वक्त कही हैं, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button