Himachal Update:- विधानसभा अध्यक्ष ने टाली विपिन परमार की बात।
परमार बोलते रह गए और सदन की कार्यवाही समाप्त।

हिमाचल विधानसभा के नए स्पीकर कुलदीप पठानिया ने पहले दिन ही विपक्षी दल भाजपा को अनसुना कर गए। राज्यपाल अभिभाषण के बाद जब आज की कार्यवाही में रखे गए बिजनेस को विधानसभा में शुरू किया गया, तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक विपिन परमार ने स्पीकर से अपनी बात रखने के लिए अनुमति मांगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए उनको टाल दिया कि पहले बिजनेस होने दीजिए। उसके बाद आपकी बात सुनेंगे।
बताया जा रहा है कि बाद में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कई विधायक रखे और बाकी दस्तावेज भी इसी दौरान निपटा लिए गए। बताया गया कि बिजनेस खत्म होने के बाद विपिन परमार ने दोबारा अपनी बात करनी चाही, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने आज के दिन की कार्यवाही के समापन की घोषणा करते हुए सीट छोड़ दी। बताया रहा है कि इस व्यवहार से विपक्षी विधायक हैरान थे। अब देखना होगा कि विपक्षी दल इस घटना को कितना गंभीर लेता है।



