ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यहिमाचल राजनीति

Himachal Update:- प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए हरसंभव सहयोग मिलेगा- कुलदीप सिंह पठानिया।

सार्थक चर्चा और प्रदेश हित के मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए हर सदस्य को पर्याप्त से अधिक समय देंगें ।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह सार्थक चर्चा और प्रदेश हित के मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए हर सदस्य को पर्याप्त से अधिक समय देंगे। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ओर से प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा के लिए हरसंभव सहयोग मिलेगा। श्री पठानिया ने कहा कि वह चर्चा में विश्वास करते हैं और इसके माध्यम से कई नई परंपराएं डाली जा सकती हैं।

इसके साथ ही पठानिया ने उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के लिए पूरे सदन का आभार जताया और कहा कि वह नियमों की परिधि में हर विषय को उठाने की अनुमति देने का प्रयास करेंगे। कुलदीप पठानिया ने कहा कि इस बार सदन में 23 नए सदस्य चुनकर आए हैं और उन्हें सदन के नियमों तथा परंपराओं से परिचित करवाना उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी पहली बार विधायक बने सदस्य सदन की चर्चाओं में पूरी तैयारी के साथ हिस्सा लेंगे और अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदेश हित में देंगे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button