दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल राजनीति
Himachal Update :- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ससुर का निधन।
विधानसभा सत्र छोड़ राजस्थान के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री।

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़ राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ससुर के निधन के चलते जयराम ठाकुर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शिरकत नहीं कर पाएंगे। धर्मशाला से राजस्थान जाते समय ऊना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इसके साथ ही बताया गया कि जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी आपरेशन लॉट्स की मंशा नहीं है, जबकि कांग्रेस में खुद ही विखराब की स्थिति बनी हुई है। बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो अपनी बोलने की आदत से परेशान है जबकि कोई भी उनकी बातों को पसंद नहीं करता है।



