Himachal Update:- नालागढ़ में हत्या कर जंगल में फेंकी लाश।
दो युवकों पर लगाया गया आरोप।

हाल ही में नालागढ़ के तहत एक प्रवासी युवक की हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि उक्त यवुक विगत 20 दिनों से लापता था उसकी लाश पुलिस ने मंझौली के जंगल से संदिग्ध हालातों में बरामद की है, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान है।
इस बीच पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का शक जाहिर किया है, जिनकी पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि विगत 20 दिसंबर से लापता प्रवासी युवक की लाश मंझौली के जंगल से संदिग्ध हालातों में मिली है। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगोंं पर शक जाहिर किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
इसके साथ ही पुलिस को दिए बयान में प्रदीप कुमार निवासी जिला समस्तीपुर ने बताया कि इसका भाई ललित 18 दिसंबर को अपनी पत्नी इंदु देवी को यह बताकर गया था कि वह घूमने जा रहा है , उस दिन करीब एक बजे ललित का फोन भी बंद हो गया। इसके बाद ललित की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर 20 दिसंबर को नालागढ़ पुलिस थाना में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने भी लापता युवक की तलाश शुरू की तो ललित की लाश मंझोली के पास जंगल में सदिंग्ध हालातों में बरामद हुई।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने दो युवाओं पर हत्या का शक जाहिर किया है, जो कि घटना के बाद से ही गायब है और उनके फोन भी बंद है। परिजनों ने कहा कि ललित को दोनों आरोपी युवक अपने साथ ले गए थे और उसकी हत्या करने लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया। डीएसपी नालागढ़ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 302 व 34 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।



