ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Politics update: दिल्ली में मेयर चुनाव के पहले हंगामा।

आप और बीजेपी पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की।

हाल ही में हो रहे दिल्ली में एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया हंगामे की वजह से शुरू नहीं हो पाई। बताया गया कि चार घंटे चले हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर चुनाव टल सकता है। उधर, आप ने इस मुद्दे पर कोर्ट जाने के संकेत दिए हैं।

सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होना था, लेकिन प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले मनोनीत सदस्यों को जैसे ही शपथ दिलानी शुरू की, आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि इससे बीजेपी पार्षद भी इनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। आप के पार्षद प्रोटेम स्पीकर के आसन पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ पार्षद कुर्सी उठाकर पटकते देखे गए। कुछ धक्का लगने से नीचे गिर गए, कुछ को चोटें आईं।

विवाद की शुरुआत।

एलजी ने मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। इससे पहले आप ने मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव रखा था। सत्या के नाम पर आप ने आपत्ति जताई। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर सत्या ने जैसे ही एलजी के मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की तो आप ने विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपा पर मारपीट और हमले का आरोप।

आप सांसद संजय ने कहा कि मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ नहीं होती है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। संजय ने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो क्या उनके नेता हमारे लोगों की जान लेंगे।

आप ने महिला पार्षदों के बाल खींचे।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज सबसे काला दिन है। आप पार्षदों ने शराब पीकर सदन में बीजेपी की महिला पार्षदों के साथ मारपीट की। नुकीली चीजों से हमला किया और बाल पकडक़र खींचे। उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दीं।

आप की शैली-बीजेपी की रेखा के बीच मुकाबला।

मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए आप ने मोहम्मद इकबाल और बीजेपी ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप।

उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया। आप विधायक आतिशी ने चुनाव न लडऩे के फैसले के बाद कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। आप के पास 150 तो बीजेपी के पास 113 वोट हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button